Facts about Nobel Prize - नोबेल पुरस्कार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

1. Nobel Prize की शुरूआत, बारूद (dynamite) बनाने वाले “Alfred Nobel” के नाम पर की गई थी। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। 2. 1888 में एक अखबार ने अलफ्रेड नोबेल के मरने की खबर छाप दी। जबकि असलियत में मौत उनके भाई की हुई थी। अखबार में लिखा था “मौत के सौदागर की मौत”। अखबार ने डायनामाइट के अविष्कार की बहुत निंदा की। अपनी ही मौत की खबर पढ़कर नोबेल को गहरा सदमा लगा। इसीलिये Alfred Nobel ने मरने से पहले अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए रख दिया था। उनकी इच्छा थी, कि इन पैसो के ब्याज से हर साल उन लोगो को सम्मानित किया जाए जिन्हें मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया गया। ये पैसे स्वीडिश बैंक में जमा है और इन्हीं के ब्याज से हर साल नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। 3. नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में ...