Haryana General knowledge (501-550) – हरियाणा सामान्य ज्ञान (५०१-५५०)
Haryana General knowledge (501-550) – हरियाणा सामान्य ज्ञान (५०१-५५०)
| | Question | Answer |
| 501 | 2016 में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ‘हैपनिंग हरियाणा’ सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जायेगा? | गुडगाँव |
| 502 | पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए महिलाओं और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गयी है? | आठवीं पास |
| 503 | किस राज्य में पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के लिए घर में शौचालय अनिवार्य किया गया है? | हरियाणा |
| 504 | हरियाणा में ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया है? | परिणिति चोपड़ा |
| 505 | हरियाणा सरकार द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता को कितनी राशि देने की घोषणा की गयी है? | क्रमशः 6 करोड़, 4 करोड़ और 2.5 करोड़ रूपए |
| 506 | गौ संरक्षण और गौ संवर्धन कानून हाल ही में किस राज्य द्वारा पारित किया गया है? | हरियाणा |
| 507 | हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि बैंक खातों में जमा करवाने के लिए योजना को क्या नाम दिया गया है ? | ‘थारी पेंशन,थारे पास’ |
| 508 | हरियाणा का कितना क्षेत्रफल NCR के अंतर्गत आता है ? | 57% |
| 509 | हरियाणा के कितने जिले NCR के अंतर्गत आते हैं ? | 13 |
| 510 | हरियाणा का कौनसा शहर मिलिनियम सिटी कहलाता है ? | गुडगाँव |
| 511 | हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) कहाँ पर था? | पिंजौर (पहले अम्बाला और अब पंचकुला जिले में) |
| 512 | देश की पहली CNG ट्रेन कहाँ से चली थी? | रेवाड़ी |
| 513 | हरियाणा में पंच चुनाव लड़ने के लिए खर्च सीमा कितनी है ? | 10 हज़ार रुपए |
| 514 | हीरो मोटोकोर्प का कारखाना हरियाणा में कहाँ है ? | धारूहेड़ा(रेवाड़ी) |
| 515 | हरियाणा में पशुओं का सबसे बड़ा मेला कहाँ भरता है? | झज्जर जिले के जहाजगढ़ में। |
| 516 | प्रसिद्ध हिन्दू सम्राट हेमू कहाँ का रहने वाला था? | रेवाड़ी |
| 517 | पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई? | 1966 |
| 518 | बड़खल झील किस जिले में स्थित है? | फरीदाबाद |
| 519 | हरियाणा का कौनसा जिला कागज और प्लाईवुड उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? | यमुनानगर |
| 520 | ऐतिहासिक स्मारक राय मुकंद दास का छत्ता या बीरबल का छत्ता कहाँ है? | नारनौल |
| 521 | प्रसिद्ध कवि सूरदास का जन्म स्थान कहाँ है? | सीही (फरीदाबाद) |
| 522 | सम्राट अशोक का टोपरा स्तम्भ मूल रूप से हरियाणा के किस स्थान पर था? | अम्बाला |
| 523 | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना किस वर्ष हुई? | 1969 (भिवानी) |
| 524 | हरियाणा का क्षेत्रफल देश के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का कितना है? | 1. 3% |
| 525 | आकाशवाणी रोहतक की स्थापना किस वर्ष हुई? | 1976 |
| 526 | हथिनिकुंड बैराज हरियाणा के किस जिले में और किस नदी पर है? | यमुनानगर में यमुना नदी पर |
| 527 | हरियाणा में मारुति कारें कहाँ बनती है? | गुडगाँव में |
| 528 | महाभारत काल में हरियाणा किस नाम से जाना जाता था? | बहुधान्य प्रदेश |
| 529 | हरियाणा में सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला कौनसा है? | गुडगाँव |
| 530 | हरियाणा केसरी कौन कहलाता है ? | पंoनेकीराम शर्मा |
| 531 | हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे ? | धरमवीर |
| 532 | हरियाणा की कौनसी नस्ल की भैंस प्रसिद्ध है ? | मुर्राह |
| 533 | प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर कहाँ स्थित है ? | गुडगाँव |
| 534 | विशाल हरियाणा पार्टी किसने बनाई थी ? | राव विरेन्द्र सिंह |
| 535 | सिंधु सभ्यता का केन्द्र बनवाली किस जिले में स्थित है ? | हिसार |
| 536 | हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौनसा है ? | भिवानी |
| 537 | सिंधु सभ्यता का केन्द्र मिताथल किस जिले में स्थित है ? | भिवानी |
| 538 | हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ? | पंoभगवत दयाल शर्मा |
| 539 | थानेसर किस प्रसिद्ध राजा की राजधानी थी ? | हर्ष वर्धन |
| 540 | प्रीतम रानी ठाकरान का सम्बन्ध किस खेल से है ? | हॉकी |
| 541 | हरियाणा का कौनसा नगर बॉक्सिंग की नर्सरी कहलाता है? | भिवानी |
| 542 | हरियाणा के किस जिले में सबसे कम वन क्षेत्र है? | फतेहाबाद |
| 543 | नाहड़ वन्यजीव अभ्यारण्य हरियाणा के किस जिले में है? | रेवाड़ी |
| 544 | सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला 2016 का थीम राज्य कौनसा है? | तेलंगाना |
| 545 | हरियाणा के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता कौन हैं? | मेजर होशियार सिंह |
| 546 | हाल ही में हरियाणा पर्यटन का ब्रांड एम्बेसडर किसे बनाया गया है? | धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी |
| 547 | हरियाणा के किस शहर का पुराना नाम जैनतापुरी है? | जींद |
| 548 | हरियाणा के किस जिले में केवल 2 विधानसभा क्षेत्र हैं? | पंचकुला |
| 549 | हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक 7 विधानसभा क्षेत्र हैं? | हिसार |
| 550 | फतेहाबाद शहर 1352 में किसने बसाया था? | फिरोजशाह तुगलक |
Haryana General knowledge (501-550) – हरियाणा सामान्य ज्ञान (५०१-५५०)

Comments
Post a Comment